साभार: जागरण समाचार
TRAI के नए केबल टीवी के नियमों के तहत चैनल्स का चुनाव करने की आखिरी तारिख 31 मार्च दी गई थी। तो अगर आपने अब तक चैनल्स का चुनाव नहीं किया है तो इस काम को आज ही पूरा कर लें। TRAI के नए
नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इससे पहले चैनल्स का चुनाव करने की आखिरी तारिख 1 फरवरी तय की गई थी। लेकिन बाद में इसे बढाकर 31 मार्च कर दिया गया था।
उपभोक्ताओं को चैनल सेलेक्ट करने में दिक्कत आ रही थी जिसके चलते इसी के चलते TRAI ने एक नई वेब एप्लीकेशन लॉन्च कि। चैनल सेलेक्टर ऐप्लिकेशन यूजर की पसंद को समझेगा और चैनल की लिस्ट दिखाएगा। साथ ही आप जो भी चैनल चुनना चाहते हैं उसकी MRP भी बताई जाएगी। यह ऐप यूजर से कुछ सवाल करेगी। इसी के आधार पर यह यूजर को उसके पसंद के चैनल की लिस्ट दिखाएगी। TRAI की इस नए ऐप के जरिए यूजर्स मंथली रेंटल भी जान पाएंगे।
TRAI की आधिकारिक रिलीज के मुताबिक Best Fit Plan उपभोक्ताओं के यूसेज के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स जो भाषा बोलते हैं उसके हिसाब से अपने चैनल्स को चुन सकते हैं। इस प्लान में कई Genres का कॉम्बिनेशन मिलता है। साथ ही इस प्लान में यह भी ध्यान रखा गया है कि एक महीने के लिए चैनल्स का चुनाव करने पर अधिकतम मासिक किराया से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को न देना पड़े। आसान भाषा में कहा जा सकता है कि इस Best Fit Plan को डीटीएस और केबल ऑपरेटर्स कस्टमाइज्ड पैक के हिसाब से सब्सक्राइबर्स को ऑफर कर सकते हैं।