Sunday, September 10, 2017

18 से 25 सितम्बर तक हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती

साभार: भास्कर समाचार
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मनाई जाएगी। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलाें के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी
करके आदेश दिए हैं। इस दौरान 18 से 25 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस बार शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाए जाने का फैसला लिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक, राष्ट्र प्रेमी, निष्काम, कर्मयोगी अंत्योदय सिद्धांत के जनक थे। इस बारे में शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने बताया कि शिक्षा निदेशालय का पत्र मिल चुका है। शेड्यूल अनुसार कार्यक्रम के लिए सभी स्कूलों को आदेश जारी किए हैं। 
18 से 25 सितंबर तक प्रदेश के सभी स्कूलों में किए जाएंगे आयोजन, ये है शेड्यूल: 
  • 18 सितंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रसिद्ध भारतीय हस्तियां। 
  • 18 सितंबर को  प्रार्थना सभा में स्कीम बताना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार एवं उपलब्धियां बताना। 
  • 19 सितंबर को गायन प्रतियोगिता देशभक्ति गीत। 
  • 19 सितंबर को कविता गान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित। 
  • 20 सितंबर को  नाटक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित। 
  • 22 सितंबर पोस्टर मेकिंग सामाजिक मुद्दे। 
  • 25 सितंबर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से संबंधित।