Monday, February 29, 2016

आम बजट: सर्विस टैक्स और सेस से निकलेंगी आम आदमी की 'सिसकियाँ'

मोदी सरकार का तीसरा बजट लोकसभा में पेश किया जा चुका है। इस बजट में जहां गरीबों और किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किए हैं। हालांकि मध्यम वर्ग को जोर का झटका जरूर लगा है। जहां एक ओर आम बजट 2016-17 में वित्त मंत्री ने आयकर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया। लोगों को
उम्मीद थी कि टैक्स स्लैब कुछ बदलाव इस बजट में होगा। इसके साथ-साथ अरुण जेटली ने सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। यानी सर्विस टैक्स 14.5 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी पहुंच गया है। सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी का कृषि कल्याण कर लगाया गया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
सर्विस टैक्स बढ़ने का सीधा असर आम आदमी के जीवन पर होगा। सर्विस टैक्स बढ़ने से हर सेवा महंगी होगी। हवाई यात्रा महंगी होगी, साथ ही रेल टिकट भी महंगा होगा। केबल और सिनेमा देखना भी महंगा हो जाएगा। बीमा पॉलिसी महंगी हुई। मोबाइल बिल और होटल का खाना भी महंगा होगा। जिम जाना भी महंगा हो जाएगा। बजट में महंगे-सस्ते पर नजर डालें तो सभी कारें महंगी होंगी। छोटी कारों पर एक फीसदी का सेस लगाया जाएगा। एसयूवी पर 4 फीसदी सेस लगेगा। डीजल पर 25 फीसदी सेस लगाया गया है। दस लाख से ज्यादा की कारें और महंगी होंगी। विकलांगों के सहायक उपकरण सस्ते होंगे। बीड़ी छोड़ सभी तंबाकू उत्पाद महंगे होंगे। गुटखा भी महंगा हुआ। कोयला भी महंगा हुआ। सोने, हीरे के गहने महंगे होंगे। सिगरेट, सिगार महंगे होंगे। ब्रांडेड कपड़े भी महंगे होंगे। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: अमर उजाला समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.