Friday, February 26, 2016

हरियाणा में आठ एचसीएस के तबादले

राज्य सरकार ने वीरवार को आठ एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। गोहाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलेक्टर और सहकारी चीनी मिल गोहाना के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र सिंह को सहकारी चीनी मिल जींद का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। महम की उपमंडल
अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलेक्टर और सहकारी चीनी मिल महम की प्रबंध निदेशक वीना हुड्डा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलेक्टर सिवानी नियुक्त किया गया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। नगर निगम पानीपत के संयुक्त आयुक्त और नगराधीश पानीपत अश्विनी मेंगी को गोहाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलेक्टर और सहकारी चीनी मिल गोहाना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। नगर निगम बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त सुभाष श्योराण को नगर निगम पानीपत का संयुक्त आयुक्त और नगराधीश पानीपत नियुक्त किया गया है। हरियाणा रोडवेज गुड़गांव व फरीदाबाद के महाप्रबंधक अमरदीप जैन को नगर निगम बल्लभगढ़ का संयुक्त आयुक्त और हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। पिहोवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नरेंद्र पाल सिंह मलिक को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कैथल और संपदा अधिकारी हुडा कैथल नियुक्त किया गया है। सिवानी की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शालिनी चेतल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) महम और सहकारी चीनी मिल महम की प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। कुरुक्षेत्र की नगराधीश और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा भारती को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पिहोवा की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एचसीएस अधिकारी मनदीप कौर के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: अमर उजाला समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.