Saturday, June 21, 2014

कुछ चीजें जो भारत ने दुनिया को दीं



साभार: दैनिक जागरण समाचार
भले ही आप विश्वास न करें लेकिन कुछ रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली चीजों का आविष्कार भारत में हुआ था, जिन्हें जानकर आप दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। जानिये कौन कौन से हैं ये आविष्कार:
  • टॉयलेट फ्लश का अविष्कार भारत में हुआ। सबसे पहले दुनिया में टॉयलेट फ्लश आज से 4000 वर्ष पूर्व सिंधु घाटी सभ्यता के  समय में किया गया था।
  • कमीज में लगाने वाले बटन भी मोहन-जो-दड़ो सभ्यता के समय में वस्त्रों की सजावट के लिए पहली बार प्रयोग में लाए गए थे। 
  • शैम्पू का पुराना और मूल नाम है चाम्पो, जो भारत में सर्वप्रथम प्रयोग हुआ था। मुग़ल काल में बंगाल के नवाब सर की मालिश के लिए एक विशेष प्रकार का तेल प्रयोग करते थे जिसका नाम चाम्पो था। बाद में यही चाम्पो, शैम्पू हो गया। 
  • सांप सीढ़ी का खेल भी भारत की ही देन है, जो बाद में विदेशों में भी प्रसिद्द हुआ।
  • रूलर/ स्केल का प्रयोग सबसे पहले सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों ने किया था। 
  • शतरंज के खेल को सबसे पहले गुप्तकाल में भारत में ही खेल गया था। 
  • स्याही-कलम जो लेखन का मूल है, भारत की ही देन है।  
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: दैनिक जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE