Tuesday, June 24, 2014

बिना वीजा के विदेश घूमना चाहें तो ये हैं टॉप डेस्टिनेशंस

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि दुनिया के अलग-अलग देशों को एक्सप्लोर करें, लेकिन कई बार वीजा और बिना पासपोर्ट के जाना मुश्किल होता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप बिना वीजा विदेश में नहीं जा सकते। कुछ देश इसमें भी रियायत देते हैं। भारतीयों के लिए कुछ खास छूट भी हैं। 52 देश और टेरेटरीज ऐसी हैं, जहां पर्यटकों को वीजा-फ्री या फिर वीजा-ऑन-अराइवल (पहुंचने पर वीजा) की सुविधा दी जाती है। (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए), 52 की पासपोर्ट इंफॉर्मेशन के अनुसार)। इनमें से कुछ अच्छी जगहें ये हैं:
ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड: ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड ब्रिटेन की ओवरसीज टेरेटरी है, जो प्यूर्टोरिको के पूर्व में बसा
है। यहां पर्यटक सफेद रेत में मौज-मस्ती करने आते हैं। भारतीयों के लिए विशेष रूप से यहां 31 दिन वीजा-फ्री रहने की अनुमति है। पर्यटक बिना टेंशन घूम-फिर सकते हैं। यह सुविधा खास भारतीयों के लिए ही है।
कुक आईलैंड्स: न्यूजीलैंड के पास स्थित कुक आईलैंड्स 15 छोटे आईलैंड का समूह है, जो 240 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। 2010 में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या एक लाख से ज्यादा थी। भारतीयों के लिए यहां 200 दिनों तक वीजा फ्री स्टे की अनुमति है। दिनों की संख्या बढ़ सकती है, बस थोड़ा मोटा खर्च करना पड़ेगा। 
भूटान: दक्षिण एशिया का खूबसूरत देश हिमालय के पूर्वी छोर से लगा हुआ है। राजधानी थिंपू देश का सबसे बड़ा शहर भी है। वैसे ये देश पर्यटन के मामले में बहुत कंजरवेटिव है। भारतीयों को दो हफ्ते का खास परमिट मिलता है, जिसके लिए पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है।
अल सल्वाडोर: सेंट्रल अमेरिका का सबसे छोटा और सघन आबादी वाला देश अल सल्वाडोर है। यहां पर्यटक ज्वालामुखी, ऊंचे पर्वत, जंगल आदि प्राकृतिक दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। भारतीयों के साथ अन्य पर्यटकों को भी यहां बिना वीजा तीन महीने तक रहने और घूमने-फिरने की अनुमति है।


साभार: डीबी समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE