Tuesday, June 24, 2014

वेपोरब के ऐसे उपयोग जो आज तक आपको पता नहीं थे

कृपया ध्यान दें: यह किसी कंपनी या प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं है, केवल एक जानकारी है जिसे जनहित में पब्लिश किया गया है।  
बचपन में जब भी सर्दी या खांसी होती थी। वो यादें अब भी जहन में ताजा है कि कैसे मां छाती पर हल्के हाथों से छाती पर वेपोरब लगाया करती थी। ये यादें शायद हम में से कई लोगों के दिल में हों। इसका कारण है कि वेपोरब सालों से लोग उपयोग में लाते आ रहे हैं। यह तेजी सी काम करता है। बंद नाक खोलकर गहरी सांस लेने में मदद करता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विक्स का इस्तेमाल न सिर्फ जुकाम में फायदेमंद है बल्कि यह कई समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं विक्स वेपोरब के ऐसे ही कुछ अनोखे उपयोगों के बारे में:
कैसे बनाएं वेपोरब: 

सामग्री: आधा कप जैतून का तेल या बादाम का तेल या नारियल तेल, दो टेबल स्पून वैक्स, 20 बूंद युकेलिप्टस का तेल, 20 बूंद पिपरमेंट तेल, 10 बूंद रोजमेरी का तेल, 10 बूंद दालचीनी या लौंग का तेल
विधि: बेस वैक्स के साथ जैतून या बादाम या नारियल तेल डालें और मेल्ट होने दें। उसके बाद अन्य खूशबूदार तेल मिलाएं। अंत में इस मिक्सचर में थोड़ा और नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद किसी भी डिब्बे में भरकर रख लें। जरूरत पडऩे पर उपयोग करें।
आइए अब जानते हैं वेपोरब के उपयोग:  
  • घर में मॉस्कीटो रिपेलेंट खत्म हो गया है तो वेपोरब का इस्तेमाल आप मच्छर दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। सोने से पहले हाथ-पैर और शरीर के खुले हिस्से पर विक्स लगाएं। इससे मच्छर पास नहीं आएंगे।
  • पिंपल पर विक्स लगाने से पिंपल जल्दी बैठ जाता है, दो से तीन बार लगाने पर खत्म हो जाता है।
  • सिरदर्द में आराम के लिए विक्स लगाना फायदेमंद होता है। इसकी महक तनाव दूर करती है, जिससे सिर के दर्द में राहत महसूस होती है।
  • थोड़ा कट जाने या घाव हो जाने पर विक्स लगाना चाहिए। विक्स लगाने से घाव जल्दी भर जाता है। यह त्वचा पर फंगल संक्रमण को भी रोकता है।
  • सोने के पहले सिर, नाक व गले पर विक्स मलने से नींद अच्छी आती है, क्योंकि इससे इन हिस्सों की मांसपेशियों को वेपोरब लगाने से आराम मिलता है।
  • ज्यादा खांसी हो रही हो तो विक्स को पैरों के तलवों पर अच्छी तरह लगाएं और कॉटन के मोजे पहन कर सो जाएं। खांसी ठीक होने लगेगी।
  • इसका एक बेहद अजीब इस्तेमाल आप जानवरों की गंदगी से बचाव के लिए कर सकते हैं। घर में जिस भी जगह पर जानवर गंदगी फैलाते हैं, वहां विक्स मल दें। इसकी महक से जानवर उस जगह पर गंदगी नहीं फैलाएंगे।
  • नाखून को इंफेक्शन से बचाने के लिए वेपोरब का उपयोग किया जा सकता है। मेनीक्योर के दौरान नाखूनों पर थोड़ी देर विक्स लगाकर छोड़ दें। इससे नाखून हर तरह के संक्रमण से दूर रहते हैं। यदि पहले से नाखून में संक्रमण है तो दो हफ्तों तक उसी जगह पर वेपोरब लगाएं, संक्रमण खत्म हो जाएगा।
  • कान में दर्द हो तो एक कॉटन पर हल्का सा वेपोरब लगाकर दर्द वाले स्थान पर रख लें। कान के दर्द से राहत मिल जाएगी।
  • एक्जिमा की समस्या हो रही हो तो प्रभावित जगह पर नियमित रूप से विक्स लगाएं। एक्जिमा दूर हो जाएगा।
  • एड़ियां फट रही हों तो दिन में दो बार उन पर विक्स लगाएं, आराम मिलेगा।
  • शरीर में कहीं भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दर्द हो तो विक्स वेपोरब लगाने पर बहुत जल्दी राहत मिलती है। 
साभार: डीबी समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE