Saturday, June 28, 2014

चेहरे और शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएं ये घरेलू उपाय

इंसान हो या जानवर बाल सभी के शरीर पर होते हैं। इन छोटे-छोटे बालों को रोम भी कहा जाता है। ये बाल दरअसल शरीर की धूल, मिट्टी व तापमान से रक्षा के लिए होते हैं, लेकिन सुंदर शरीर पर बहुत ज्यादा अनचाहे बाल किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। इन बालों के कारण शरीर का रंग भी डल दिखने लगता है। इसीलिए चाहे महिलाएं हो या पुरुष सभी अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए अनचाहे बालों से मुक्ति चाहते हैं। आइए जानते हैं कारण और निवारण के बारे में:
शरीर पर अनचाहे बालों  के कारण:  सभी के शरीर पर बाल होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के शरीर पर ये बाल बहुत ज्यादा होते हैं। शरीर पर अनचाहे बाल आने के कारण यहां बताए गए हैं। शरीर में हार्मोन बेलेंस न होने के कारण
भी अधिक अनचाहे बाल आने की समस्या होती है। महिलाओं में एंड्रोजन हार्मोन की वृद्धि, पोलिसाइटिक ओवरी सिंड्रोम भी इसका एक कारण हो सकता है। एड्रीनल ग्रंथि पर ट्युमर होने पर भी यह समस्या होती है। इंसुलिन प्रतिरोध आदि इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। 
कैसे सुलझाएं समस्या:
  • प्यूमिक स्टोन का उपयोग: यह (एक तरह का पत्थर जो बाजार में आसानी से मिल जाता है) प्यूमिक स्टोन नहाने से पहले अनचाहे बालों पर रगड़ें। धीरे- धीरे अनचाहे बाल खत्म हो जाएंगे। 
  • बेसन और दही: बेसन में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं। कुछ देर बाद रगड़ कर निकाल दें, उसके बाद चेहरा धो लें। रोज ऐसा करने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।  
  • आयुर्वेदिक तरीका: इस नुस्खे को अपनाने से पहले एक बार बालों को जड़ से निकाल लें। उसके बाद तनाका पाउडर में थोड़ा कुसुमा तेल मिलाकर पेस्ट बना लें।  इस पेस्ट में थोड़ा हल्दी पाउडर भी डाल लें। जहां भी अनचाहे बाल हों वहां पेस्ट लगाकर सुखने दें। फिर थोड़ा कुसुमा तेल लगा लें। यह उपाय रात को करें। रातभर इस पेस्ट को लगा रहने दें। सुबह इसे धो लें। धीरे-धीरे बाल खत्म हो जाएंगे। 
साभार: डीबी समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE