Thursday, July 13, 2017

शिक्षा बोर्ड ही करवाएगा एचटेट की परीक्षा: नवंबर माह में एचटेट होना लगभग तय

हरियाणा पात्रता परीक्षा को लेकर छाए असमंजस के बादल छट गए हैं। शिक्षा बोर्ड प्रशासन की दलीलें कामयाब हो गई हैं और अब कर्मचारी चयन आयोग नहीं, बल्कि शिक्षा बोर्ड ही एचटेट का संचालन करेगा। इसके साथ ही
बोर्ड प्रशासन ने पूर्व में निर्धारित की गई संभावित समय सारिणी पर ही एचटेट का आयोजन करवाना तय कर लिया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि एचटेट को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बीच पिछले करीब छह माह से खींचतान चली आ रही थी। एक बार तो लगभग तय हो गया था कि आने वाला एचटेट शिक्षा बोर्ड की बजाए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा। लेकिन इस बीच शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने एचटेट चयन आयोग को देने से इंकार करते हुए प्रदेश सरकार के समक्ष दलील पेश की थी। आखिरकार सरकार ने बोर्ड अधिकारियों के पक्ष को सहमति दे दी है। जाहिर है कि एचटेट को लेकर छाई असमंजस के चलते हजारों भावी शिक्षकों का इंतजार लंबा होता जा रहा था। लेकिन अब उन्हें इसकी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। क्योंकि बोर्ड प्रशासन ने नवंबर में एचटेट के आयोजन की पुन: तैयारी शुरू कर दी है।
सरकार ने दे दी है सहमति: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव अनिल नागर ने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि एचटेट शिक्षा बोर्ड ही करवाएगा। बोर्ड ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। नवंबर माह में एचटेट होना लगभग तय है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.