Saturday, July 29, 2017

बायोमेट्रिक हाजिरी पर कर्मचारियों और सरकार के बीच बढ़ेगा तनाव

हरियाणा में विभागीय कर्मचारियों की बायोमीटिक हाजिरी पर सरकार और कर्मचारी संगठनों में टकराव के हालात पैदा हो गए हैं। प्रदेश मुख्यालय पर बायोमीटिक हाजिरी का सफल प्रयोग कर चुकी राज्य सरकार अब
जिलों के सरकारी दफ्तरों में भी बायोमीटिक हाजिरी की मशीनें लगाएगी। कर्मचारी संगठनों ने सभी कर्मचारियों के बायोमीटिक हाजिरी प्रणाली का खुला विरोध किया है। उनकी दलील है कि फील्ड स्टाफ को बायोमीटिक हाजिरी लगाने से छूट देने का भरोसा सरकार ने पहले से दिला रखा है। इसलिए सभी विभागों में इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। प्रदेश के सरकारी विभागों में करीब सवा तीन लाख पक्के और कच्चे कर्मचारी हैं। राज्य सरकार को शिकायतें मिल रही थी कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं बैठते। लिहाजा सरकार ने पहले मुख्यालय स्तर पर बायोमीटिक हाजिरी लगाने की व्यवस्था की। शुरू में इसका विरोध हुआ, लेकिन अब यह कर्मचारियों की आदत में शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी सरकार के एक हजार दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए बायोमीटिक हाजिरी प्रणाली को कारगर बताया है। साथ ही एलान किया कि अब हर जिले में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। विभिन्न जिलों में बायोमीटिक हाजिरी लग भी रही है, लेकिन यह सिर्फ मिनिस्ट्रीयल स्टाफ व अधिकारियों के लिए है। फील्ड कर्मचारी व तकनीकी कर्मचारी अभी बायोमीटिक हाजिरी प्रणाली के दायरे में नहीं आए हैं। इसकी आड़ में कर्मचारी दफ्तरों में नहीं मिलते और फील्ड में होने की बात कहकर सेवाओं को प्रभावित करते हैं।
दूसरी तरफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा का कहना है कि सेवाओं में कमी रखने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बेशक कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सरकार को मार्च में हुई समझौता वार्ता पर भी अडिग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सरकार ने फील्ड व तकनीकी कर्मचारियों की हाजिरी का फैसला विभागाध्यक्षों पर छोड़ दिया था। यह व्यवस्था अभी भी बरकरार रहनी चाहिए।
सुभाष लांबा ने दलील दी कि यदि कोई कर्मचारी फील्ड में जाकर ट्यूबवेल या बिजली की लाइन ठीक करेगा तो वह सारे काम छोड़कर पहले आफिस में आकर बायोमीटिक हाजिरी नहीं लगाएगा। इसलिए सरकार को हर जिले में हाजिरी प्रणाली लागू करने से पहले तकनीकी व फील्ड कर्मचारियों और जनता की जरूरत का ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार बायोमीटिक हाजिरी प्रणाली से काम और व्यवस्था में काफी सुधार आया है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.