Saturday, July 29, 2017

नीतीश ने जीता विधानसभा में विश्वास मत, पक्ष में पड़े 131 वोट जबकि विरोध में 108

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने शुक्रवार को बहुमत साबित कर दिया। पक्ष में 131 मत पड़े जबकि विरोध में 108 वोट। विधानसभा में 25 मिनट की कार्यवाही के बाद स्पीकर विजय कुमार चौधरी ने विश्वास मत पारित
होने की घोषणा की। हालांकि इसका राजद-कांग्रेस ने विरोध किया और बहिष्कार किया। राजद ने गुप्त मतदान करवाने की मांग की थी। 12.37 बजे मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू हुई और एक बजकर दो मिनट पर विश्वास मत की घोषणा हो गई। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि 28 साल के नौजवान ने भाजपा और संघ के दबाव के सामने घुटना नहीं टेका, नीतीश कुमार जैसे महारथी ने घुटना टेक दिया। वे आरएसएस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर और एनडीए के साथ सरकार बनाकर लोकतंत्र की हत्या की है। यह बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है। 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि उन्हें जनता ने एक परिवार की सेवा के लिए बहुमत नहीं दिया था। सत्ता लोगों की सेवा के लिए होती है कि 'मेवा' के लिए। अब बिहार में सरकार चलेगी, जनता की सेवा करेगी और भ्रष्टाचार तथा अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.