Thursday, July 27, 2017

मनोहर लाल के नेतृत्व में ही अगला चुनाव लड़ेगी भाजपा - सुभाष बराला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ही लड़ेगी, जो पार्टी की नीति से बिलकुल हटकर होगा। अभी तक भाजपा किसी भी प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा
चुनाव के बाद ही करती रही है। पार्टी का दावा है कि मनोहर सरकार ने अब तक जितने काम किए हैं, उतने प्रदेश में अभी तक किसी सरकार ने नहीं किए। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा दिया है। अभी तक सभी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी गई हैं। हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया जा रहा है। इसीलिए पार्टी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चेहरे को लेकर अगले विधानसभा चुनाव में उतरेगी। मनोहर सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के हर घर तक जाएंगे। इसके लिए अभी से पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बराला ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव भी लोकसभा के साथ कराए जाएंगे। प्रदेश सरकार और पार्टी के स्तर पर ऐसा फैसला होता है तो पार्टी इसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यो के बारे में भी चर्चा होगी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.