Saturday, September 2, 2017

नौ नए मंत्री किए जा सकते हैं मोदी सरकार में शामिल

साभार: जागरण समाचार 
रविवार को मोदी कैबिनेट में नए शामिल होने वाले लगभग आठ-नौ मंत्रियों को शनिवार दोपहर इसकी सूचना दे दी जाएगी। शुक्रवार की रात संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच इस बाबत
मशविरा होने की बात कही जा रही है। नए मंत्रियों को रविवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाया जाएगा। एक सप्ताह में भाजपा संगठन में भी बड़ा हो सकता है। 
कैबिनेट फेरबदल का आधार गुरुवार की शाम ही तैयार हो गया था। भाजपा के छह मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भले ही इस्तीफे की पेशकश कर दी है, लेकिन माना जा रहा है कि विभाग में के साथ वह मंत्रिमंडल में बने रहेंगे। मंत्रियों का फैसला राज्यों में चुनाव के लिहाज से किए जा रहे हैं।
सरकार से जाएंगे संगठन में: सरकार से त्यागपत्र देने वाले महेंद्र नाथ पांडे को उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान दी जा चुकी है। राजीव प्रताप रूड़ी, संजीव बाल्याण और फग्गन सिंह कुलस्ते को टीम शाह में जगह मिलेगी। बंडारू दत्तात्रेय को आंध्र प्रदेश में सक्रिय होने को कहा जाएगा।
ये बन सकते हैं मंत्री: नए मंत्रियों के रूप में जिन नामों की अटकल है, उसमें महाराष्ट्र से विनय सहस्रबुद्धे, मध्य प्रदेश से प्रह्लाद पटेल, कर्नाटक से प्रह्लाद जोशी या सुरेश आंगड़ी, गुजरात से डॉ. भारती धीरूभाई और पश्चिम बंगाल से रूपा गांगुली का नाम शामिल है। इसके अलावा बागपत के भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह का नाम भी चर्चा में है।