सही मायनों में हमारे क्रिकेट के रोमांच का इंतजार अब जाकर पूरा होगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान 50 ओवर वाले आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। हालांकि 2007 यानी 10 साल पहले
भारत-पाकिस्तान टी 20 के फाइनल में भिड़ चुके हैं, जहां हम उसे हराकर चैंपियन बने थे। अब आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में दोनों के बीच फाइनल रविवार 18 जून को होगा और संयोग से इसी दिन फादर्स डे भी है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है, 'पड़ोस के मुल्क से आवाज रही है। फादर्स डे पर पापा से मिलने का मौका-मौका मिल गया है।' वैसे आईसीसी टूर्नामेंट की बात करें तो पाकिस्तान को हमने 15 मैचों में 13 बार हराया है।
टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 18 मैच जीते: चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारतीय टीम ने 28 में से सबसे ज्यादा 18 मुकाबले जीते हैं। 7 हारे हैं। पाकिस्तान की टीम 22 में से सिर्फ 10 मुकाबले जीत सकी है। 12 हारी है। इस मामले में वह 8वें पायदान पर है।
भारत चौथी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड: भारतीय टीम चौथी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वेस्टइंडीज की टीम अब तक तीन बार खिताबी मुकाबला खेल चुकी है।
वनडे क्रिकेट में भारत के 2 लाख रन पूरे हुए: इस मैच में भारत ने वनडे क्रिकेट में 2 लाख रन भी पूरे कर लिए। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है।
- भारत और पाकिस्तान के बीच (वनडे और टी-20 मिलाकर) 11 फाइनल हो चुके हैं। 4 भारत और 7 पाक ने जीते। इनमें से 4 फाइनल भारत ने शारजाह में हारे हैं। रविवार को हाेने वाला मैच 12वां फाइनल होगा।
- मुकाबला फाइनल का हो या पाकिस्तान से हो, हमारे लिए वह महज एक मैच ही तो है। हम किसी भी अन्य मैच की तरह उसमें भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। - विराटकोहली
- बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की। 7 विकेट पर 264 रन बनाए। तमीम के सर्वाधिक 70 रन।
- टीम इंडिया ने 40 ओवर में ही 1 विकेट पर 265 रन बना लिए। सिर्फ शिखर धवन ही आउट हुए।
- भारत ने पिछले 6 साल में चाैथी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।
- विराट कोहली 96 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ उनके 8000 रन भी पूरे हो गए हैं। वह भी महज 175 इनिंग में। 182 इनिंग में 8000 रन बनाने का पिछला रिकॉर्ड डिविलियर्स का था।
- मैन ऑफ मैच बने रोिहत शर्मा ने 18 महीने के बाद शतक लगाया। ये उनका 11वां शतक है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.