Sunday, June 25, 2017

महाराष्ट्र में किसानों का 1.5 लाख रु. तक का कर्ज माफ

महाराष्ट्र में भी किसानों के कर्ज माफी का ऐलान किया गया है। सरकार ने पहले ही इसका वादा कर दिया था, शनिवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के 90% किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की। किसानों का 1.5 लाख रु. तक का कर्ज माफ किया गया है। इसका फायदा 89 लाख किसानों को होगा। 40 लाख किसान तो
कर्जमुक्त हो जाएंगे। 49 लाख पर कर्ज को बोझ कम होगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इसके अलावा सरकार नियमित रूप से कर्ज का भुगतान करने वाले किसानों को भी अधिकतम 25 हजार रु. तक प्रोत्साहन राशि देगी। सरकार ने इसे 'छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना' नाम दिया है। 34 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। सीएम ने कहा, 'हम इसके लिए अपने खर्चों में कटौती करेंगे। मंत्री और विधायक किसानों की मदद के लिए 1 महीने का वेतन देंगे।' 
महाराष्ट्र में कर्ज माफी के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त मंत्री समूह का गठन किया गया था। किसान एक बार फिर 25 जुलाई से आंदोलन की चेतावनी दे चुके थे। महाराष्ट्र विधानसभा का अगला सत्र भी शुरू होने वाला है। वहीं, यूपी में भाजपा सरकार के अलावा पंजाब, कर्नाटक की कांग्रेस सरकारें कर्जमाफी का ऐलान कर चुकी हैं। कर्ज माफी से यूपी पर 36,359 करोड़, कर्नाटक पर 8,165 करोड़, पंजाब पर 24000 करोड़ का बोझ आएगा। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.