Wednesday, June 28, 2017

उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के लिए 15 जिलों में बनेंगे वन स्टॉप सेंटर

निजी और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा प्रभावित महिलाओं को आश्रय एवं सहायता देने के लिए 15 जिलों में वन स्टॉप सेंटर बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर करीब 20.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। सात जिलों में यह केंद्र पहले ही सेवाएं दे रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने
बताया कि अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, पलवल और नूंह में जल्द ही ये सेंटर खोले जाएंगे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। करनाल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में इन्हें पहले ही स्थापित किया जा चुका है। इन केंद्रों के जरिये शारीरिक, यौन, भावनात्मक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना ङोलने वाली महिलाओं की सहायता करते हुए उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
जैन ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों की सहायता के लिए किशोर न्याय (बच्चों का संरक्षण और देखभाल)और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत स्थापित संस्थानों और प्राधिकरणों को इन केंद्रों से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक केंद्र महिला हेल्पलाइन से भी जुड़ेगा, जिस पर चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता मनो-सामाजिक सहायता या परामर्श, कानूनी सहायता और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाएं होंगी।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.