Friday, June 30, 2017

पाकिस्तान ने जून में 22वीं बार तोडा संघर्ष विराम, दो जवान घायल: पाक कर रहा 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाली

पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बॉर्डर पर फायरिंग की है। पुंछ सेक्टर में बुधवार रात 1.30 बजे हुई गोलीबारी में भारत के दो जवान घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया। रक्षा
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार दोपहर 2.45 बजे राजौरी जिले में भीमभेर गली (बीजी) सेक्टर में एलओसी के पास गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। पाक सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में एलओसी के पास भी गोले दागे और गोलीबारी की। इस महीने पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी जिले में 22 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। ईद पर भी 26 जून को पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के भीमभेर गली में नियंत्रण रेखा के करीब छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की थी। 
पाक ने भारतीय सेना पर संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप लगाते हुए भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत की ओर से हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह 2003 के संघर्ष विराम का सम्मान करे। इस घटना और अन्य दूसरी घटनाओं की जांच कराएं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.