Friday, June 30, 2017

वर्कप्लेस को ज्यादा एंजॉय करते हैं युवा एंप्लॉई

श्वेता रैना (talerang.com की सीईओ)
वर्तमान में हम 'सिर्फ काम ही काम करना' मुहावरे पर चल रहे हैं। जबकि दिलचस्प बात यह है कि कार्य जीवन में मनोरंजक गतिविधियों को शामिल करने से काम और ज्यादा प्रोडक्टिव बन जाता है। वर्कप्लेस पर व्यस्त शेड्यूल, वर्क लोड, काम की समय सीमा और विरोधाभासी संवाद आपके काम को अधिक तनावपूर्ण बना सकते हैं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। वर्कप्लेस पर मनोरंजक चीजों की कमी होने के कारण अक्सर लोगों की काम के प्रति रुचि कम होती जाती है। किसी भी संस्थान के लिए एक टीम महत्वपूर्ण संपत्ति होती है। इसलिए यह जरूरी है कि काम के दौरान लोग खुश रहें। एक स्टडी के अनुसार सिर्फ 79 फीसदी ग्रेजुएट्स ने माना है कि वर्कप्लेस पर मनोरंजन आवश्यक है। यहां पर कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जो वर्कप्लेस के माहौल को मनोरंजक और काम को ज्यादा प्रोडक्टिव बना सकते हैं.
टीम बनाना भी मनोरंजन: टीम का निर्माण करना भी एक मनोरंजक काम है, जो आपको सहकर्मियों के साथ बेहतर रिलेशनशिप बनाने में मदद करता है। यह कम्युनिकेशन अच्छा और टीम के मनोबल को बढ़ावा देता है। इसके लिए ऑफिस के समय साथ में ब्रेक लें। लाउडस्पीकर पर म्यूजिक प्ले करें और साथ में गा भी सकते है। टीम के साथ लंच पर जाना मनोरंजन का अच्छा माध्यम हो सकता है। यह वर्कप्लेस क बाहर भी अच्छी रिलेशनशिप बनाने में मददगार हो सकता है। इस प्रकार के रिश्ते ऑफिस में भी सहयोग करते हैं और आपके काम को आसान बनाते हैं। 
ऑफिसमें बनाएं गेम रूम: अपनी टीम को तरोताजा और प्रेरित करने के लिए सहकर्मियों को नियमित ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। ऑफिस में ही गेम रूम बनाएं। इसमें इंडोर गेम जैसे कैरम, चेस, डार्ट आदि शामिल हो सकते हैं। ये मानसिक क्षमता और याददाश्त को बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं। यह कम से कम 10 मिनट के लिए उनके दिमाग को शांति पहुंचा सकता है। इसके लिए पूल भी खेल सकते हैं। वर्कप्लेस पर मजेदार गतिविधियों के साथ विचार मंथन को आसान और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बना सकते हैं। 
उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें: कंपनी और एक-दूसरे की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें। ऑफिस में होली, दिवाली, क्रिसमस आदि त्योहारों को भी मनाएं। इसके अलावा अपने किसी सहकर्मी के जन्मदिन या फिर सालगिरह मनाने के लिए ऑफिस को सजा सकते हैं। कंपनी की सफलता के लिए पार्टी की व्यवस्था करें। पार्टी में किसी थीम या खेल को शामिल कर सकते हैं। यह पूरी टीम के लिए अपनेपन का भाव प्रकट करता है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.