कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रदेश की 7 विवि के लिए 17 जून को होने वाली एमए इतिहास, लोक प्रशासन और राजनीतिक विज्ञान की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का सिलेबस 75 प्रतिशत विषय में से और 25 प्रतिशत जनरल
अवेयरनेस का रहेगा। केयू के इन तीनों विभागों के अध्यक्षों से दैनिक भास्कर ने जाना कैसा रहेगा इन परीक्षाओं का सिलेबस। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। केयू के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसके चहल ने बताया कि इतिहास विषय की परीक्षा में विषय के चार वर्ग शामिल हैं। पहले वर्ग में हिस्ट्री ऑफ इंडिया शुरुआती समय से 1526 एडी तक जिसमें हड़प्पा सभ्यता, वैदिक कल्चर, बुद्धिज्म जैनिज्म, मौर्य काल, कुषाण, गुप्त काल, दिल्ली सल्तनत का उदय पतन का एक वर्ग होगा। दूसरा वर्ग भारतीय इतिहास के 1526 एडी से 1857 एडी तक रहेगा। जिसमें मुगल काल, शेर शाह सूरी, मंसूबदारी जागीरदारी सिस्टम, मुगलों का पतन, भक्ति सूफी आंदोलन, ब्रिटिश काल, आधुनिक शिक्षा और रेलवे इसका प्रभाव शामिल है। तीसरे वर्ग में 1858 से 1950 के काल को लिया गया है। जिसमें सामाजिक सुधार आंदोलन, दलित आंदोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना, मुस्लिम लीग एंड धार्मिक राजनीति और भारतीय संविधान के निर्माण से संबंधित होगा। वहीं चौथे वर्ग मॉडर्न वल्र्ड में कृषि और इंडस्ट्रीयल क्रांति, अमेरिकन क्रांति, फ्रेंच क्रांति, प्रथम विश्व युद्ध के कारण, पेरिस शांति समझौता, नाजीवाद फासीवाद और दूसरे विश्व युद्ध के कारणों से संबंधित रहेगा।
लोक प्रशासन का यह रहेगा सिलेबस: केयू लोक प्रशासन विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. अजमेर मलिक ने बताया कि 75 अंकों के प्रश्न सिलेबस में से आएंगे। जिनमें लोक प्रशासन के तत्व, लोक प्रशासन का अर्थ, प्रकृति, राजनीतिक विज्ञान से इसके संबंधों और न्यू पब्लिक मैनेजमेंट, भारतीय प्रशासन जिसमें राष्ट्रपति चुनाव, शक्तियां एवं स्थिति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रियों की नियुक्ति, उनकी शक्तियां, सिविल सर्विस इन इंडिया, राज्यपाल की नियुक्ति, कार्य एवं शक्तियां, मुख्यमंत्री की नियुक्ति, स्थिति और शक्तियां, डीसी नियुक्ति कार्य, पुलिस प्रशासन के जिला स्तर पर कार्यों, लोकपाल और लोकायुक्त से जुड़े प्रश्नों को सिलेबस में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्थायी प्रशासन ग्रामीण शहरी के तहत संविधान में हुए 73वें 74वें संशोधन, अर्बन लोकल बॉडी के कार्यों भूमिका और पंचायती राज सिस्टम को लेकर सिलेबस तैयार किया गया है। इसके अलावा 25 अंकों के जनरल अवेयरनेस के प्रश्न पूछे जाएंगे।
राजनीतिक विज्ञान में 25% जनरल अवेयरनेस: केयू के राजनीतिक विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो. निरुपमा गुप्ता ने बताया कि प्रिंसिपल्स ऑफ पॉलिटीकल साइंस की परिभाषा, स्कोप, स्टेट एंड थ्योरी ऑफ ऑरिजन ऑफ स्टेट स्टेट के एलिमेंट, भारतीय संविधान और भारतीय राजनीति, पॉलिटीकल थ्योरी, पॉलिटीकल थिंकर प्लेटो, अरस्तु, हॉब्स, बैंथम, जेएस मिल, हेगल एंड कार्ल माक्र्स, भारतीय पॉलिटीकल थिंकर महात्मा गांधी, जेपी नारायण, राम मनोहर लोहिया एमएन रॉय, तुलनात्मक राजनीति और अंतर राष्ट्रीय संबंधों के सिलेबस में से प्रश्न पत्र को तैयार किया गया है। वहीं 25 अंकों के जनरल अवेयरनेस प्रश्न पूछे जाएंगे।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.