उत्तरप्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में जल्द ही टीचर्स के फोटो दीवारों पर चिपकाए जाएंगे। ये कदम उन शिकायतों के मिलने के बाद उठाया जा रहा है, जिसमें कहा गया कि कुछ टीचर्स स्कूलों में अपनी जगह किसी दूसरे को पढ़ाने
के लिए भेजते हैं और उन्हें बाकायदा पैसे देते हैं। अफसरों ने बताया, 'हम ऐसा इसलिए करने को मजबूर हैं क्योंकि कुछ टीचर्स के बारे में ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि वे खुद स्कूल आने के बजाए किराए पर लोगों को वहां भेजते हैं। इस दौरान जो असल टीचर हैं, वो घंटों स्कूल से बाहर रहते हैं। जब बच्चों का 1 जुलाई से सेशन शुरू होगा तो उन्हें उनके असल टीचर्स की फोटो दीवारों पर चिपकी मिलेगी।' यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। एडिशनल डायरेक्टर भागवत पटेल ने कहा, ये एक अच्छा कदम होगा। इससे परिजन असल टीचर्स को पहचान कर उन पर भरोसा कर सकेंगे। इसके जरिए हम पैरेंट्स-टीचर के बीच एक कनेक्शन भी बना पाएंगे। टीचर की फोटो के साथ उस पर टीचर का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा होगा।
कुछ टीचर्स 5 हजार रुपए पर लोगों को कर लेते हैं हायर: जूनियर हाईस्कूल टीचर्स एसोसिएशन के बिजनौर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी दुष्यंत कुमार ने कहा, 'ये सच है कि कुछ टीचर्स अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभाते हैं। वे बहुत कम स्कूल जाते हैं और अपनी अटेंडेंस लगाने के लिए 5 हजार रुपए पर कुछ ऐसे लोगों को हायर कर लेते हैं जो उनकी जगह स्कूल जाते हैं। अब जो कदम उठाया जा रहा है, उससे इस तरह के टीचर्स एक्सपोज होंगे और एजुकेशन की क्वालिटी में सुधार होगा।'
अटेंडेंस की समस्या के चलते उठाया गया कदम: इस फैसले पर यूपी की शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कहा, 'हमने टीचर्स के फोटोज को डिस्प्ले बोर्ड पर लगाने को लेकर चर्चा की है। जिन स्कूलों में डिस्प्ले बोर्ड नहीं हैं, वहां अटेंडेंस रजिस्टर के पहले पेज पर फोटो लगाई जाएगी। टीचर्स की अटेंडेंस की समस्या को देखते हुए ये कदम उठाया जा रहा है।'
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.