Friday, December 25, 2015

पीएम की रूस यात्रा से नेताजी 'बोस' की मौत का खुलासा होने की उम्मीद

जंगे-ए-आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के गनर रहे वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी जगराम को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रूस यात्र के दौरान नेताजी के बारे में सच्चाई सामने ला सकते हैं। जगराम कहते हैं कि रूस के तानाशाह स्टालिन ने हिटलर का बदला नेताजी से लिया था। इसमें उसका साथ
एक दिग्गज कांग्रेसी ने दिया था। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
प्रधानमंत्री की रूस यात्र से उत्साहित जगराम ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि नेताजी के बारे में जो बयानबाजी होती रहती है उससे बहुत कष्ट हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन दोनों कद्दावर सख्स हैं। दोनों में किसी भी स्थिति का सामना करने की क्षमता है। यदि दोनों प्रयास करेंगे तो पूरी दुनिया के सामने नेताजी का सच आ जाएगा। उनके बारे में चल रही चर्चाओं पर विराम लग जाएगा। जगराम कहते हैं कि उनकी बात सौ फीसद सच साबित होगी। स्टालिन ने ही नेताजी को फांसी दी थी।
हिटलर ने रूस के ऊपर हमला किया था। वह हिटलर से बदला लेना चाहता था, लेकिन युद्ध अपराधी घोषित किए जाने के बाद हिटलर ने आत्महत्या कर ली थी। मुसोलिनी को घसीटकर मार दिया गया था। नेताजी ही बच गए थे।
हिटलर से दुनिया के अधिकतर देश त्रस्त थे: हिटलर से रूस ही नहीं बल्कि दुनिया के अधिकतर देश त्रस्त थे। यही हिटलर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को स्वयं से बड़ा शख्सियत समझता था। वह खुले रूप से कहा करता था कि दुनिया में नेताजी से बड़ा कोई नेता नहीं। स्टालिन ने नेताजी को फांसी देकर अपना बदला लिया। इस बारे में पूरी जानकारी निश्चित रूप से रूस के पास है। व्लादीमिर पुतिन से मोदी बात करें, नेताजी से जुड़ी एक-एक बात सामने आ जाएगी।
रूस के अलावा ब्रिटेन को भी नेताजी के बारे में काफी जानकारी है, लेकिन जितनी जानकारी रूस के पास है उसके पास नहीं। ऐसा लगता है कि जैसे नेताजी की सच्चाई सार्वजनिक हो जाए, इसलिए अब तक जिंदा हूं। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.