Sunday, December 27, 2015

नजरिया: 11 प्रश्न जो करेंगे दिमाग को आज़ाद

बहुत बार दिमाग कहीं उलझा हुआ लगता है। ऐसा लगता है जैसे किसी ने दिमाग पर कुछ भारी सामान रख दिया हो और आप दिमाग को आज़ाद करने का प्रयास करने लग जाते हैं। जानिए ऐसे कुछ प्रश्नों के बारे में जो दिमाग को आज़ाद करते हैं। आप खुद को हल्का भी महसूस करने लगेंगे। जानिए इन प्रश्नों के बारे में:
  1. इन दोनों बातों में से कौन-सी एक बात ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। यह कि आप विफल हो गए या फिर आपने कभी ट्राई ही नहीं किया।
  2. अगर जिंदगी वाकई में बहुत छोटी है तो हम वे सभी काम क्यों नहीं करते हैं, जो हमें पसंद नहीं हैं। या वे सभी कार्यों में अपनी मेहनत क्यों लगाते हैं जो हमें नापसंद है। 
  3. अगर आपको मौका दिया जाए तो आप दुनिया में कौन-सी एक चीज़ बदलना चाहते हैं। 
  4. क्या आप वही काम कर रहे हैं, जिसमें आप यकीन करते हैं। या आप वही काम कर रहे हैं जो हो रहा है। 
  5. अगर एक व्यक्ति एवरेज 40 वर्ष जीता है तो आप अपने जीवन को अलग तरह से कैसे जिएंगे। 
  6. अगर खुशियों को नेशनल करंसी घोषित कर दिया जाए तो किस तरह के काम से आपको खुशी मिलेगी। 
  7. आपको किस चीज़ की चिंता ज्यादा रहती है- सही काम करने से या काम को सही अंदाज में करने से। 
  8. क्या आपने किसी ऐसी चीज़ को पकड़ रखा है, जिसे आपको लंबे समय पहले ही छोड़ देना चाहिए था। 
  9. जिंदगी में आप सबसे ज्यादा शुक्रगुज़ार किस चीज़ के लिए हैं। 
  10. क्या आपको सभी पुरानी यादों को भूल जाना चाहिए या नई यादें इकट्‌ठी करनी चाहिए। 
  11. हाल ही में ऐसे किसी मौके के बारे में बताएं जब सबसे ज्यादा अच्छा महसूस हुआ था। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारभास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.
यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं।