Saturday, December 26, 2015

लहसुन के आठ स्वास्थ्य लाभ

लहसुन औषधीय गुणों का भंडार है ये गुण ऐसे हैं जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। लहसुन का सेवन वैसे तो बारह महीने ही अच्छा माना जाता है, लेकिन सर्दियों में लहसुन के एक कली रोजाना खाने से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। चलिए आज जानते हैं लहसुन के कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में:
  1. जिनके शरीर में खून की कमी है, उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए, इसमें पर्याप्त मात्रा में लौह तत्व होता है जो कि रक्त निर्माण में सहायक है। लहसुन में विटामिन सी होने से यह स्कर्वी रोग से भी बचाता है।
  2. कॉलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान लोगों के लिए लहसुन का नियमित सेवन अमृत साबित हो सकता है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। लहसुन में एंटीक्लाॅटिंग गुण होते है जो खून को पतला करने में सहायक होते हैं और शरीर में खून के थक्के बनने से रोकते है। इससे चोट लगने के बाद, खून बहने का डर भी नहीं रहता है।
  3. लहसुन हमारे दिल को सुरक्षित बनाएं रखने में मदद करता है और हार्ट - अटैक और एथ्रेरोस्लेरोसिस से होने वाली दिक्कतों से बचाता है। इसमें दिल को सुरक्षित रखने वाले तत्व होते है। जिनके सेवन से दिल को आसानी से स्वस्थ बनाया जा सकता है। उम्र के साथ, धमनियां खिंचाव करने की क्षमता खो देती है। लहसुन, इसे कम कर देता है और दिल को ऑक्सीजन रेडीकल्स के प्रभाव से बचाता है ताकि हार्ट को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके सल्फर युक्त यौगिक हमारी रक्त वाहिकाओं को अवरूद्ध होने से बचाता है जिसकी वजह से एथ्रेरोस्लेरोसिस की दिक्कत खत्म हो जाती है। लहसुन की एंटी - क्लॉटिंग प्रॉपर्टी, रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के बनाने से रोकती है।
  4. लहसुन के नियमित सेवन से वजन को घटाया जा सकता है, क्योंकि इसमें हमारे शरीर में बनने वाली वसा कोशिकाओं को विनियमित करने की क्षमता है जिससे वजन आसानी से घट जाता है। कच्चे लहसुन का लाल मिर्च के साथ चटनी बनाकर नियमित रूप से खाने पर वजन कंट्रोल में आ जाता है।
  5. लहसुन में एंटी - इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी होती है। जिसकी मदद से एलर्जी को दूर भगाया जा सकता है। इसलिए अगर आप किसी तरह की एलर्जी से परेशान हों तो रोजाना लहसुन की एक कली को पानी से निगल लें व अपने भोजन में लहसुन को शामिल करें।
  6. ठंड या बदलते मौसम में अक्सर किसी भी उम्र के लोगों को कफ और जुकाम जैसी परेशानी हो तो लहसुन के काढ़े का सेवन करें।
  7. कैंसर के प्रति शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है। लहसुन में कैंसर निरोधी तत्व होते हैं। यह शरीर में कैंसर बढऩे से रोकता है। लहसुन के सेवन से ट्यूमर को 50 से 70फीसदी तक कम किया जा सकता है।
  8. गर्भवती महिलाओं को लहसुन का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए। गर्भवती महिला को अगर हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो तो, उसे पूरी गर्भावस्था के दौरान किसी न किसी रूप में लहसुन का सेवन करना चाहिए। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारभास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.