Sunday, July 9, 2017

हमारी पूर्णिमा को नासा ने भी माना 'गुरु': जारी की गुरु पूर्णिमा पर चांद की फोटो

रविवार को देश भर में गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार इसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी याद किया है। शनिवार को नासा ने पहली बार गुरु पूर्णिमा पर अपने ट्विटर हैंडल से चांद की तस्वीर जारी की।
उसने गुरु पूर्णिमा के दिन वाले चांद को दुनिया में किन और नामों से जाना जाता है, उन्हें भी बताया है। इनमें गुरु पूर्णिमा सबसे ऊपर है। इस दिन चांद के अन्य नाम हे मून, मीड मून, राइप कॉर्न मून, बक मून और थंडर मून हैं। नासा की यह पोस्ट ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रही है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। नासा के इस ट्वीट को भारत समेत दुनियाभर में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वे नासा के बताए 5 नामों के अलावा गुरु पूर्णिमा के अलग-अलग नाम बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये देशवासियों के लिए सम्मान की बात है, आखिरकार हमारी पूर्णिमा को नासा ने भी गुरु मान लिया है। नासा के ट्वीट को बड़ी संख्या में लोगों ने री-ट्वीट लाइक भी किया। 
आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इसी दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म हुआ था। मान्यता है कि उन्होंने चारों वेदों को लिखा था। इसीलिए उनका नाम वेद व्यास भी पड़ा। उनके नाम पर गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसके अलावा जिन 5 नामों का नासा ने जिक्र किया है, उन्हें जुलाई महीने में उत्तरी-पूर्वी अमेरिका और इंग्लैंड में खासकर किसानों द्वारा बोला जाता है। इस दिन वे आने वाली फसल के स्वागत में उत्सव मनाते हैं। वे गाना गाकर और डांस कर दिन-रात मस्ती करते हैं। बक मून युवा हिरनों को सींग आने और थंडर मून गर्मी का आनंद लेने के लिए कहते हैं। इसे हे मून भी कहते हैं। 
  • हे भगवान, अब नासा भी आरएसएस से जुड़ गया, इस पर भी कम्युनल संस्था का ठप्पा लग गया। -सुरेश कूचोट्‌टी 
  • बेहद खूबसूरत तस्वीर, इसे हम किसी भी नाम से पुकारें, हम इसे कभी अनदेखा नहीं कर सकते हैं। नासा आपको याद दिलाने के लिए धन्यवाद। - एलेन फ्राइडमैन 
  • मैं इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आधी रात का इंतजार करुंगा, उम्मीद करता हूं आसमान में बादल नहीं होंगे। - ऐनी
  • इतनी अच्छी जानकारी के लिए शुक्रिया नासा, वैसे अंतरिक्ष के सबसे बड़े गुरु तो आप ही हो। आपसे बड़ा कोई नहीं है। - पिहू 
  • अब तो नई उम्र, दाढ़ी वाले और लखपति करोड़पति, अरबपति हर कोई अपने आपको गुरु मानने लगे हैं, उन्हें असली गुरु की जानकारी देकर आपने बहुत अच्छा काम किया है, धन्यवाद। - विवेक

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.