Sunday, July 9, 2017

हरियाणा कांग्रेस में 7 साल बाद फेरबदल जल्द, बदले जाएंगे कई जिला प्रभारी

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के बीच व्यापक फेरबदल की तैयारी कर ली गई है। इसके तहत केवल विभाग, सेल और प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया जाएगा, बल्कि कई जिलों के प्रभारी भी बदले जाएंगे।
मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने नए प्रभारियों की सूची तैयार कर ली है। मामूली फेरबदल के बाद संभवत: अगले सप्ताह तक यह सूची जारी होने की संभावना है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि चूंकि अगले साल ही लोकसभा के चुनाव संभावित हैं। हरियाणा विधानसभा के चुनाव भी साथ ही कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रदेशभर में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया जा रहा है। हालांकि प्रदेश में लंबे समय से विभाग, सेल, प्रकोष्ठ और अग्रिम संगठनों की यूनिट्स निष्क्रिय प्राय: पड़ी हुई थीं। यहां तक कि करीब 7-8 साल से जिला इकाइयों का पुनर्गठन तक नहीं हो पाया था। कुछ दिन पहले ही प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने जिलों में प्रभारी जरूर लगाए थे। उसी दौरान ब्लॉक और जिला इकाइयां गठित करने के प्रयास शुरू किए गए थे, लेकिन संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से इस पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। जबकि महिला प्रकोष्ठ, इंटक, सेवादल, एनएसयूआई, व्यापार और अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग समेत तमाम अग्रिम संगठनों की इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक इकाई में एक-एक प्रभारी भी लगाए जाने की संभावना है। 
प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने तैयार की नए प्रभारियों की सूची: प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए गठित प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग सोमवार को चंडीगढ़ में सेक्टर 9 स्थित प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगी। प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी हरपाल ठाकुर करेंगे। इस कमेटी में पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, चौ. निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, उपाध्यक्ष सरदार जयपाल सिंह लाली और अजय शर्मा, महासचिव रामप्रताप शर्मा और डॉ. अजय चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान, कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व सचिव रणधीर सिंह राणा, नरेश शर्मा (रेवाड़ी) और जयदीप सिंह धनखड़ स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य हैं। जैन ने बताया कि सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी हरपाल ठाकुर 10 और 11 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान अगर कोई भी कांग्रेसजन कार्यालय आकर सदस्यता भर्ती संबंधी जानकारी ले सकता है। इसके लिए उसे जमा करवाई गई सदस्यता भर्ती की रसीद साथ लानी होगी। इस रसीद के अभाव में उसे वांछित जानकारी देना पाना संभव नहीं होगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.