पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बरसात का असर गुरुवार को हरियाणा में भी दिखा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। जीटी बेल्ट के कई जिलों में सुबह बरसात हुई। अम्बाला में सुबह 29.4,
यमुनानगर में 24.8, पंचकूला में 6.4, करनाल में 2.4 और कुरुक्षेत्र में एक मिलीमीटर (एमएम) पानी गिरा। प्रदेश में औसतन 2.1 एमएम बरसात दर्ज की गई। रात 12 बजे पानीपत में भी बारिश होने लगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। उत्तर के इलाके में दिन का तापमान 5 डिग्री तक कम हो गया। कुरुक्षेत्र में यह 36 से घटकर 30.8 डिग्री और करनाल में 35.6 से 30.8 डिग्री पर गया। जबकि दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के कई जिलों में यह एक से 4 डिग्री तक बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में कुछ जिलों में हल्की बरसात हो सकती है। मानसून 11 जुलाई से फिर जोर पकड़ सकता है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.