Saturday, June 17, 2017

रूस के हवाई हमलों में आईएस सरगना अबू-बकर अल बगदादी के मारे जाने की संभावना, लेकिन पुष्टि नहीं

रूस ने संदेह जताया है कि पिछले महीने हवाई हमलों में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना अबू बकर अल-बगदादी की मौत हो गई है। कई बार बगदादी को मारे जाने का दावा किया जा चुका है, लेकिन
यह पहला मौका है जब रूस के विदेश मंत्रालय के हवाले से यह खबर आई है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। रूस के सरकारी मीडिया के मुताबिक सीरिया में आईएस के कब्जे के गढ़ रक्का में 28 मई को हवाई हमला किया गया था। उस समय वहां आईएस आतंकियों की बैठक हो रही थी। बगदादी भी इसमें था। संभावना है कि बगदादी इसमें मारा गया। इसकी पुष्टि की जा रही है। रूसी सेना का कहना है कि इस बमबारी में बगदादी के अलावा आईएस के कई और आतंकी मारे गए। रूसी सेना की ओर से इस बमबारी की एक तस्वीर भी जारी की गई है। इसी हफ्ते सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने भी बगदादी के मारे जाने की खबर दी थी। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.