Saturday, June 17, 2017

राष्ट्रपति चुनाव अटकी सरकार-विपक्ष की बात: कांग्रेस ने कहा- प्रत्याशी ही तय नहीं तो चर्चा कैसी

राष्ट्रपति चुनाव में आम सहमति बनाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। विपक्ष इस उम्मीद में था कि भाजपा नेता किसी उम्मीदवार का नाम चर्चा के लिए रखेंगे। इसके
उलट उन्होंने विपक्ष से ही उम्मीदवार का नाम जानना चाहा। इसी बीच, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। लंच पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से हुई मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास शुरू हो गए हैं। 
राष्ट्रपति चुनाव पर भाजपा द्वारा गठित समिति के सदस्य राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडु शुक्रवार को पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और फिर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से मिले। सोनिया के साथ उनके घर पर हुई बातचीत में गुलाम नबी आजाद तथा मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कोई नाम ही नहीं सुझाया। और जब कोई नाम ही नहीं था तो चर्चा किसी नतीजे पर कैसे पहुंचती। वैसे, अभी विपक्षी दल किसी नाम पर एकमत नहीं हैं। भाजपा की समिति भाकपा महासचिव डी राजा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और जेडीयू के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। 
छह नामांकन दाखिल, सभी खारिज: 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुक्रवार को 6 नामांकन दाखिल हुए। लेकिन पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने पर रिटर्निंग अधिकारी ने इन्हें खारिज कर दिया। भाजपा राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम 22 या 23 जून को घोषित कर सकती है। वजह, भाजपा ने प्रत्याशी तय करने के लिए जो कमेटी बनाई है, उसके एक सदस्य अरुण जेटली विदेश में हैं। दूसरी, 21 जून को योग दिवस है। केंद्र के सभी मंत्री इस दिन अलग शहरों में होंगे। 22 जून को वे दिल्ली में होंगे। 24 जून को पीएम मोदी विदेश दौरे पर जाएंगे। भाजपा पीएम के दौरे से पहले कोई निर्णय लेना चाहेगी। 
केंद्रीय मंत्री राजनाथ और वेंकैया नायडू से मुलाकात के बाद सीताराम येचुरी ने कहा, सत्ता पक्ष जब कोई नाम ही नहीं बताएगा तो हम क्या राय देंगे।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.