Saturday, June 17, 2017

लश्कर के मोस्ट वांटेड कमांडर जुनैद मट्‌टू सहित तीन आतंकियों को सेना ने उतारा मौत के घाट

कश्मीर के बिजबहेड़ा के अरवनी इलाके में मुठभेड़ में लश्कर के मोस्ट वांटेड कमांडर जुनैद मट्‌टू सहित तीन आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना है। हालांकि, इनके शव नहीं मिले हैं। उधर, लश्कर आतंकियों ने
पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में एसएचओ सहित छह जवान शहीद हो गए।  यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से 20 किमी दूर अनंतनाग के अचबल में आतंकियों ने जवानों को घेरकर उनके हथियार छीने। फिर उन्हीं की असॉल्ट राइफलों से नजदीक से गोलियां मारी गईं। शवों के साथ बर्बरता की गई। चेहरे बुरी तरह बिगाड़ दिए। आतंकी पुलिसकर्मियों के हथियार भी साथ ले गए। उधर, एलओसी पर पाक फायरिंग में एक सैनिक शहीद हो गया। पाक सेना ने शुक्रवार सुबह 5.15 बजे राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में फायरिंग की। 34 साल के नायक बख्तावर सिंह घायल हो गए थे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.