Saturday, June 17, 2017

किसानों ने देशभर में लगाया जाम, 6 जुलाई से पदयात्रा करेंगे, हरियाणा में 9 जगह हाईवे जाम

कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान संगठनों ने शुक्रवार को देशभर में नेशनल हाईवे जाम कर दिए। 62 किसान यूनियनों के संगठन राष्ट्रीय किसान महासंघ ने दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम का आह्वान किया था।
कई राज्यों में हाईवे जाम के कारण लोग परेशान होते रहे। हरियाणा में किसान संगठनों ने दर्जनों जिलों में धरना-प्रदर्शन कर नौ जगह हाईवे जाम किया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। उधर, 100 किसान संगठनों ने आंदोलन जारी रखते हुए आगामी 6 जुलाई से देशभर में पदयात्रा शुरू करने का फैसला किया है। साथ ही 21 जून को दिल्ली में जंतर-मंतर पर उत्तरी भारत के किसानों को जुटाने की रणनीति के लिए भाकियू की प्रदेश स्तरीय पंचायत शनिवार को जींद के किसान भवन में होगी। 
अम्बाला कैंट, रोहतक में पानीपत हाईवे, रोहतक में टटोली मोड़, हिसार में राजगढ़ सिरसौद, गोहाना में घिलौड़, सिरसा में गांव ओढ़ां, भिवानी में तोशाम के ईशरवाल, दादरी में लोहारू चौक पर हाईवे जाम किया। पानीपत में पुलिस ने हाईवे पर नहीं आने दिया तो किसान रेल ट्रैक पर पहुंच गए, यहां एसडीएम के समझाने पर माने। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.