Friday, June 16, 2017

भारत ने अमेरिका से 6,500 करोड़ रुपए का हेलिकॉप्टर सौदा रद्द किया

सैन्यक्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 6,500 करोड़ रुपए में अमेरिका से नौसेना के लिए खरीदे जाने वाले 16 हेलिकॉप्टरों का सौदा रद्द कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के वाशिंगटन यात्रा से पहले
इसे फैसले को अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भारतीय नौसेना के लिए हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए अमेरिकी कंपनी सिकोरस्की एयरक्राफ्ट से करार हुआ था। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सेना के आधुनिकीकरण के लिए बजट नहीं बढ़ने के कारण रक्षा मंत्रालय को सैन्य साजो सामान खरीदने के लिए काफी मोल भाव करना पड़ता है। इसको देखते हुए मंत्रालय ने सैन्य क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। भारत दुनिया में हथियारों के खरीदारों में सबसे बड़ा देश है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 25 जून से अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी और ट्रंप की वाशिंगटन में 26 जून को पहली बार आमने सामने मुलाकात होगी। दोनों ही देश के नेता एक-दूसरे से फोन पर कम से कम तीन बार बात कर चुके हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.