Friday, June 16, 2017

भारत का मुंहतोड़ जवाब: अकारण गोलाबारी कर रहे पाक के दो सैनिक ढेर

अकारण गोलाबारी कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने फिर सबक सिखाया है। हमारी सेना ने पाकिस्तान के दो सैनिक ढेर कर दिए हैं। बौखलाए पाक ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी तेज कर दी है। इसका
भारतीय सेना मुस्तैदी से जवाब दे रही है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने लगातार छठे दिन राजौरी और पुंछ में सैन्य चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों को अकारण निशाना बनाया है। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास आठ सेक्टरों पर फायरिंग कर रहा है। कभी राजौरी के नौशहरा, लाम, कलसियां व झंगड़ सेक्टर को निशाना बनाया जा रहा है तो कभी पुंछ जिले के ¨भबर गली, कृष्णा घाटी, बलनोई व मनकोट सेक्टर पर गोले बरसाए जा रहे हैं। पाक सेना इन सेक्टरों की 20 से अधिक सैन्य चौकियों व 10 गांवों को बार-बार टारगेट कर रही है। गुरुवार को जब दुश्मन ने भारतीय सेना को उकसाने व तनाव बढ़ाने के लिए यह हरकत शुरू की तो ¨भबर गली सेक्टर में जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को अपने दो जवानों से हाथ धोना पड़ा। कइयों के घायल होने की भी सूचना है। बावजूद इसके पाक सेना ने नौशहरा में गोलाबारी जारी रखी हुई है।
सैन्य अधिकारी भी सीमा पर: भारतीय सेना के उच्चाधिकारी सीमा पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा पार से हो रही गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पाक सेना गोलाबारी की आड़ में बार-बार भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने का प्रयास कर रही है, लेकिन सतर्क जवान इसे हर बार नाकाम बना रहे हैं।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.