अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब की यह कर तारीफ की थी कि उसने आतंकियों के मददगार कतर से रिश्ते तोड़ लिए हैं। गुरुवार को अमेरिका ने कतर को एफ-15 लड़ाकू विमान
बेचने के लिए 12 अरब डॉलर के सौदे पर दस्तखत किए। सौदे पर अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और कतर के रक्षा मंत्री खालिद अल आतियाह ने हस्ताक्षर किए। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सऊदी अरब के साथ नौ देशों ने कतर से रिश्ते तोड़े थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कतर ईरान समर्थित आतंकियों की मदद कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस अभियान में सऊदी अरब का पक्ष लिया था। लेकिन अमेरिका के अन्य अफसरों और नेताओं ने इस मामले में बेहद सावधानी बरती और संकट खत्म करने की अपील की। पेंटागन ने एक बयान में बताया कि 12 अरब डॉलर की डील के तहत अमेरिका कतर को अत्याधुनिक सुरक्षा क्षमता प्रदान करेगा। पेंटागन ने नहीं बताया कि कितने एफ-15 विमान देगा, लेकिन ब्लूमबर्ग के मुताबिक इनकी संख्या 36 है। इससे अमेरिका और कतर के संबंध और मजबूत होंगे। मैटिस और अल- आतियाह ने आईएस सहित विभिन्न खतरों पर भी चर्चा की। खाड़ी क्षेत्र के देशों में तनाव खत्म करने के उपायों पर भी विचार विमर्श हुआ।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.