Monday, October 29, 2018

सबरीमाला प्रदर्शन में 3,345 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

साभार: जागरण समाचार 
केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 3,345 से ज्यादा लोगों को 26 अक्टूबर तक गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस मामले में राज्य भर में विभिन्न पुलिस थानों में 26 अक्टूबर
से अब तक 517 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सबरीमाला के तांत्री (मुख्य पुजारी) परिवार के सदस्य और कार्यकर्ता राहुल ईश्वर को रविवार सुबह कोच्चि में गिरफ्तार किया गया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि राहुल ईश्वर ने पिछले हफ्ते कोच्चि में इस मुद्दे पर भड़काऊ टिप्पणी की थी इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस बीच, पिछले 12 घंटों में भगवान अयप्पा के मंदिर वाले जिले पथनामथित्ता के साथ ही तिरुवनंतपुरम, कोङिाकोड, एनाकरुलम के पुलिस स्टेशनों में 500 से ज्यादा गिरफ्तारियां दर्ज की गई हैं।
1122 प्रदर्शनकारी रिमांड में: पुलिस के मुताबिक, अभी तक केवल 122 प्रदर्शनकारी रिमांड में हैं जबकि अन्य को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हालांकि, केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने निर्देश दिया है कि उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की जाए जिन्होंने भजन और प्रार्थनाओं के जरिए अपना विरोध जाहिर किया था। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर को अपने फैसले में 10 से 50 साल तक की उम्र की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था।