Sunday, October 28, 2018

भीमा-कोरेगांव मामले में सुधा भारद्वाज गिरफ्तार

Click here to enlarge imageसाभार: जागरण समाचार 
मुंबई के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपित मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं दिल्ली लॉ कॉलेज की विजिटिंग
प्रोफेसर सुधा भारद्वाज को पुणो पुलिस ने शनिवार को उनके चार्मवुड विलेज स्थित फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। दो महीने से नजरबंद सुधा को लेकर पुलिस पुणो के लिए रवाना हो गई। एक जनवरी 2018 को भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में हिंसा होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में सुधा पर भी भड़काऊ भाषण देकर ¨हसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में 28 अगस्त को पुणो पुलिस ने सुधा को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। तब याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सुधा को घर पर नजरबंद रखने का आदेश दिया था। वह तभी से नजरबंद थी। मौजूदा कार्रवाई शुक्रवार को पुणो अदालत में सुधा की जमानत याचिका रद होने पर की गई।