Saturday, October 27, 2018

सबरीमाला में दो दिन में महिलाओं के प्रवेश का विरोध करने वाले 2000 लोग गिरफ्तार

साभार: जागरण समाचार 
केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 साल से लेकर 50 साल की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे दो हजार से ज्यादा आंदोलनकारियों को दो दिन में गिरफ्तार किया गया है। ये
आंदोलनकारी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का विरोध कर रहे हैं। प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करवा रही है जबकि भाजपा और कांग्रेस प्रदर्शनकारियों का साथ दे रहे हैं। पांच दिनों की मासिक पूजा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित आयु वर्ग की एक भी महिला को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा के अनुसार शुक्रवार को पाथनमथिट्टा जिले में सात सौ से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। इसी जिले की एक पहाड़ी पर सबरीमाला मंदिर स्थित है। इसके अतिरिक्त राजधानी तिरुअनंतपुरम, कोङिाकोड, एर्नाकुलम और प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। बेहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद से दो दिन 2,061 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।