Sunday, September 10, 2017

Success Management: ऐसे विचार भरोसा बनते हैं: बड़ी सफलता का संबंध बड़ी इच्छा करने से है

साभार: भास्कर समाचार
लोग अपने से बेहतर कमाने वालों के बारे में सोचते हैं। लेकिन क्या यह भी सोचा जाना चाहिए कि वे ज्यादा जिम्मेदारी या मेहनत का काम करते हैं। क्या यह भी संभव है कि अधिक कमाने वाले अधिक बेहतर तरीके से
सोचते हैं। दरअसल बड़ी सफलता का संबंध इच्छा से भी है। इसे इस तरह भी कहा जा सकता है कि सफलता परिस्थितियों या जन्मजात प्रतिभा या बुद्धि से ही नहीं आती, यह इच्छा से भी आती है। इस मामले में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री बेंजमिन डिजरेले का एक कोट महत्वपूर्ण है। छोटा सोचने के लिए जीवन बहुत छोटा है। अपने विकास के लिए हमें बड़ी कल्पनाएं करनी चाहिए। बड़ा सोचना चाहिए और उन पर काम करना चाहिए। जब आप अपने विचारों पर काम शुरू करते हैं तो ये सिर्फ कल्पनाएं नहीं रह जाते, यह आपका विश्वास बन जाते हैं। विश्वास करने की ताकत कोई जादू नहीं है। 
संशय करना असफल होने के कारण तलाशना है, जबकि विश्वास करना काम करने की ओर आगे बढ़ना है। इस बात पर बहुत कुछ निर्भर करता है कि आप सोचते किस तरह हैं। अपने प्रति सकारात्मक शब्दों को चुनना अहम है। इससे अपका मूड भी बदलता है और आपके प्रति दूसरों का नजरिया भी बदलता है। अपने बारे में विचार करते समय यह मत सोचिए कि आप कैसे लग रहे हैं। भले ही आपके पास कोई पुरानी कार या बाइक हो या छोटे अपार्टमेंट में आप रहते हों। भले ही आप पर कर्ज हो और जॉब का तनाव हो। इन चीजों का रिफ्लेक्शन नजर नहीं आना चाहिए। बल्कि इस बारे में सोचेंगे कि आने वाले दो सालों में आप कहां होंगे तो यह आपको सकारात्मक भावों से भर देगा। अपनी प्रतिभा और काम के बारे में साेचिए कि कैसे इनके इस्तेमाल से आप अपनी स्थिति को कई गुना सुधार सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी सीधे खड़े रहकर स्वयं को साबित करना ही असली चुनौती होती है और यही महानता का गुण भी होता है।