Sunday, September 3, 2017

सेल्फ मैनेजमेंट: कुछ बहाने काम होने नहीं देते - चार झूठ लाेग स्वयं से बोलते हैं, ये उन्हें काम करने से रोकते हैं

साभार: भास्कर समाचार 
कई बार लोग स्वयं को सफल होने से रोकते हैं। लोग अपने आप से झूठ बोलते हैं। ये झूठ काम और विकास में बाधा बनते हैं। जानते हैं ऐसे ही चार झूठ के बारे में:
  1. सबसे बड़ा झूठ यह है कि सफलता के लिए आपके पास डिग्री होना चाहिए। डिग्री तो नौ से पांच के जॉब के लिए जरूरी होती है। काम करने के लिए नहीं। और ही आंत्रप्रेन्योर बनने के लिए इसकी जरूरत होती है। वैसे भी डिग्री होना और एजेुकेटेड होना दो अलग चीजें हैं। ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जब लोग ग्रेजुएट होने से पहले ही अपने काम के बल पर करोड़पति बन गए। जैसे फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग। उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही सोशल नेटवर्किग साइट पर काम शुरू कर दिया था। 
  2. दूसरा बहाना लोग खुद से बनाते हैं कि समय कम है। यह सबसे आम बहाना है। अगर टीवी देखने, फेसबुक या सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर स्टेटस शेयर करने का समय है तो फिर निश्चित रूप से पढ़ने या कुछ नया करने का समय भी पर्याप्त है। दरअसल यह आलस्य से जुड़ा बहाना है। हो सकता है किसी के पास अपने साथी से कम समय हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसके पास समय नहीं है। अगर रोज दिन में कुछ मिनट भी निकाल लिए जाएं तो कुछ दिनों में एक किताब पूरी पढ़ी जा सकती है। और धीरे-धीरे कोई काम पूरा किया जा सकता है। 
  3. तीसरा बहाना है अब समय निकल गया है, उम्र बढ़ गई है। अब कुछ नहीं किया किया जा सकता। लेकिन सफलता के लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं होती। कभी भी शुरुआत की जा सकती है और बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। सीखने के लिए कोई कभी बूढ़ा नहीं होता। 
  4. चौथा बहाना है- कहां से शुरू करें। शुरू करना बहुत मुश्किल है। कोई भी बड़ा काम हो सबसे पहले यही नकारात्मक विचार दिमाग में आता है। लेखक एलन कोहन का कहना है कि परिस्थितियों के पक्ष में होने का इंतजार मत कीजिए। बल्कि परिस्थितियों को परफेक्ट बनाने के लिए शुरुआत कीजिए।