एसवाईएल नहर की खुदाई और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी रिलीज करने की मांग को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ता सोमवार को प्रदेश में 5 जगहों पर पंजाब से आने वाले सभी वाहनों को
रोकेंगे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इस दौरान वाहन सवार लोगों को फूल देकर पंजाब वापस लौटने का आग्रह किया जाएगा। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि पिछले 50 साल से अपने हिस्से का पानी नहीं मिलने की वजह से हरियाणा के किसान और अन्य लोग कितने परेशान हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चलने वाले रास्ता रोको आंदोलन में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड अन्य किसी इमरजेंसी से जुड़े वाहनों को नहीं रोका जाएगा। सामान्य वाहनों में भी केवल पंजाब से हरियाणा दिल्ली आने वालों को ही रोका जाएगा। जबकि कहीं से भी पंजाब जाने वालों पर कोई रोक-टोक नहीं होगी। इनेलो ने दोहराया कि सरकार चाहे लाठी चलाए या गोली, उनके कार्यकर्ता मैदान से नहीं हटेंगे। विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में राज्य की भाजपा सरकार पर प्रदेश के हितों की लड़ाई में साथ देने के बजाय अड़ंगा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकारें लगातार असंवैधानिक काम कर रही हैं। उन पर कार्रवाई करने के बजाय केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संवैधानिक तरीके अपनी मांग रखने और आंदोलन करने वालों को तंग कर रही है। कांग्रेस से भी अपील की कि अगर वह प्रदेश के किसानों की सच्ची हितैषी है तो 10 जुलाई को रास्ता रोको कार्यक्रम में शामिल होकर उनका साथ दे। अभय ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर फोर्स का भय दिखाकर डराने की कोशिश की गई तो सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
पटियाला-अम्बाला पुलिस के एसपी ने शनिवार को प्रदर्शन के दृष्टिगत बॉर्डर का दौरा किया। रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी सिटी के खन्ना पैलेस, एक कैंट खालसा स्कूल में रखा है। सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी को पुलिस लाइन में रखा गया है। रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ियां शंभू बॉर्डर (देवी नगर टोल प्लाजा) पर अम्बाला-चंडीगढ़ पर सद्दोपुर बार्डर पर तैनात की जाएंगी, जबकि महिला टुकड़ी को दोनों जगह आधा आधा भेजा जाएगा। सदा-ए-सरहद बस अगर प्रदर्शन के दौरान आती है तो पहले ही रोक ली जाएगी।
इन 5जगहपर रोके जाएंगे वाहन:
- हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सिरसा- यहां सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, दिग्विजय चौटाला विधायक रहेंगे।
- रतिया-बुडलाडा रोड, जाखल पाइंट फतेहाबाद- यहां पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह, विधायक बलवानसिंह और प्रो. रविंद्र सिंह रहेंगे।
- नरवाना-खनौरी के पास जींद- यहां सभी विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
- अम्बाला-शंभू बॉर्डर- यहां सांसद दुष्यंत चौटाला, विधायक जसविंदर सिंह संधू और पूर्व विधायक रामपाल माजरा मौजूद रहेंगे।
- लालडू-चंडीगढ़ रोड़ - यहां विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा समेत पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.