Saturday, July 8, 2017

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हरियाणा की निर्मला ने दिलाया सोना, पदक तालिका में शीर्ष पर भारत

भारत ने 22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए बारिश से प्रभावित दूसरे दिन 4 स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। भारतीय एथलीटों ने 400 मीटर दौड़ में पुरुष और महिला दोनों
वर्गों में सोने का तमगा हासिल किया। हरियाणा की निर्मला ने महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ जीतकर दूसरे दिन भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत की। इसके कुछ देर बाद मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में सोने का तमगा हासिल किया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। राजीव अरोकिया पुरुषों के वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि महिला 400 मीटर दौड़ में जिस्ना मैथ्यू ने कांस्य पदक हासिल किया। महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में पी यू चित्रा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सरोज स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। भारत ने गुरुवार को दो स्वर्ण सहित 7 पदक जीते थे और वह पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। 
भारत की 4 गुना 400 मी. रिले टीम अयोग्य घोषित: भारत की चार गुना 400 मीटर रिले पुरुष टीम 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को बैटन की अदला-बदली के समय गड़बड़ी के कारण अयोग्य करार दी गई। जिससे उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। अयोग्य घोषित किए जाने की निराशा अमिया कुमार मलिक के चेहरे पर स्पष्ट नजर रही थी क्योंकि उन्होंने इस गलती के बावजूद अपने कोरियाई प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ दिया था। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.