अंतरिक्ष में नया देश बसाने की तैयारी हो रही है। ऐसा देश, जहां कोई धर्म या जाति नहीं होगी। एस्गार्डिया नामक इस देश के संविधान पर तो काम बाकी है। पर इसका अंतरिम प्रमुख तय हो गया है। रूसी अंतरिक्षयात्री
अरबपति इगोर अशरबेयली इसके हेड ऑफ नेशन होंगे। दरअसल, इस देश की कल्पना अशरबेयली और मैक्गिल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एयर एंड स्पेस लॉ के डायरेक्टर रैम जाखू की है। दोनों ने एस्गार्डिया एनजीओ बनाया। इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया में है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। एनजीओ ने पिछले साल अक्टूबर में स्पेस नेशन की योजना बताई थी। मंगलवार को अशरबेयली ने इसका नया प्लान बताया। कहा कि वे 12 सितंबर को नासा की मदद से एस्गार्डिया-1 नैनो-सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजेंगे। इसमें उसकी नागरिकता चाहने वालों का डेटा होगा। अशरबेयली ने कहा, 'हम एक गंभीर देश बनाना चाहते हैं, जो आजाद हो। जहां कानून का शासन हो। इसे धरती के देश और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) भी मान्यता देंगे।' मैक्गिल यूिनवर्सिटी के रैम जाखू ने कहा, 'एस्गार्डिया में सभी देशों के लोगों के लिए जगह होगी। यह ऐसा देश होगा, जहां शांति और मानवता सर्वोपरि होगी। हजारों लोग नागरिकता के लिए आवेदन कर चुके हैं। बेहतर देश के लिए हमें संविधान की जरूरत होगी। हम जल्दी ही इस दिशा में काम शुरू करेंगे।' अशरबेयली ने बताया कि शुरुआती योजना के मुताबिक उनके देश में 15 लाख नागरिक होंगे। 512जीबी की नैनो-सैटेलाइट में इन सभी का डेटा सुरक्षित रहेगा।
क्या स्पेस नेशन को यूएन वाकई मान्यता देगा? विशेषज्ञों के मुताबिक यह आसान नहीं होगा। यूएन ने इसकी सदस्यता से जुड़े सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। दूसरा अहम सवाल यह है कि क्या स्पेस में लोगों की निजी सूचनाएं, तस्वीरें रखी जा सकती हैं। जानकारों के मुताबिक इससे कानूनी अड़चनें अा सकती हैं। एस्गार्डिया-1 को अंतरिक्ष में नासा का स्पेसक्राफ्ट लेकर जाएगा। इसलिए इस सैटेलाइट पर अमेरिका का ही कानून लागू होगा।
पांच साल में नष्ट हो जाएगा एस्गार्डिया का पहला सैटेलाइट: नैनो-सैटेलाइट एस्गार्डिया-1 पांच साल में नष्ट हो जाएगा। पर इसे स्पेस में भेजने वाले अशरबेयली कहते हैं कि इसके नष्ट होने से पहले दूसरा सैटेलाइट भेजा जाएगा। इसमें एस्गार्डिया का डेटा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। चांद या अंतरिक्ष में कहीं भी यह डेटा मौजूद रहेगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.