हरियाणा में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह हुई से बारिश से लोगों ने राहत महसूस की है। अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की कमी आई है। तेज हवा के साथ कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। रोहतक में 64, झज्जर
में 48 और करनाल में 9.8 एमएस पानी बरसा। इसी तरह, हिसार में 3.6 और भिवानी-फरीदाबाद में एक-एक एमएम बरसात हुई। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मौसम बदलने से 40 के पार चल रहा अिधकतम तापमान घटकर 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 18 से 20 जून तक प्रदेश में अच्छी बरसात के आसार हैं। तेज हवा कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इसे प्री मानसून कहा जा सकता है।
इस बार हरियाणा में समय से पहले सकता है मानसून: आईएमडी के चंडीगढ़ स्थित रीजनल सेंटर के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल के अनुसार बिहार में मानसून चुका है। दो तीन दिनों में बिहार को कवर कर लेगा। इस बार संभावना लग रही है कि हरियाणा में 25 तक मानसून जाएगा। अमूमन यह 29 जून से एक जुलाई के बीच आता है। चार माह तक मानसून सीजन रहता है और प्रदेश में करीब 462 एमएम बरसात होती है। हरियाणा में खरीफ सीजन में करीब 32 लाख हेक्टेयर में फसलों की बोवनी होती है। इसमें धान 12 लाख, कपास 6 लाख, ग्वार 3 लाख, बाजरा करीब 5 लाख, गन्ना 1.15 लाख हेक्टेयर में बोया जाता है। इसके अलावा सब्जियां अन्य दलहनी तिलहनी फसलों की बिजाई की जाती है। इसलिए मानसून महत्वपूर्ण है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.