18 जून इस बार कुछ खास होने जा रहा है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट तथा हॉकी की टीमें इंग्लैंड की ज़मीन पर एक-दूसरे को चुनौती देगी। भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने सामने होंगी जबकि दोनों देशों की हॉकी टीमें एफआईएच वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल का पूल-बी मैच खेलने उतरेंगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। यह भी संयोग है कि भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें पूल-बी में ही शामिल थीं। भारत का आईसीसी टूर्नामेंटों के फाइनल में दूसरी बार पाकिस्तान के साथ मुकाबला होगा। भारत ने 2007 में पहले टी20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।
चैंपियंस ट्रॉफी में हिसाब बराबर:
भारत की दो जीत : 2013,2017, पाकिस्तानकी दो जीत : 2004,2009
वर्ल्डकप क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी: दोनों टीमों ने वनडे विश्वकप में छह मैच खेले हैं और सभी छह मैच में भारत ने जीत हासिल की है। ट्वंटी 20 वर्ल्ड कप में भारत ने चार जीते हैं और एक में कोई परिणाम नहीं निकला है।
पहले पहल: दोनों देशों के बीच क्रिकेट का पहला मुकाबला अक्टूबर 1952 में टेस्ट मैच के रूप में खेला गया था जबकि हॉकी में उनके बीच पहला मैच 1956 के मेलबर्न ओलिंपिक का स्वर्ण पदक मैच था जिसे भारत ने 1-0 से जीता था।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.