Monday, September 4, 2017

गुरमीत बाबा की 'राजदार' हनीप्रीत के मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की चर्चा

साभार: भास्कर समाचार 
दुष्कर्म के आरोप में सजायाफ्ता बाबा गुरमीत की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को मुंबई एअरपोर्ट से गिरफ्तार किए जाने की चर्चा है। वह भेष बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की फिराक में थी। पुलिस ने उससे जो पासपोर्ट जब्त
किया है उसमें उसका नाम प्रियंका तनेजा लिखा था। हालांकि मुंबई पुलिस ने इससे इंकार किया है। लेकिन पंचकूला के आइजी का कहना है कि हनीप्रीत के मुंबई में होने के इनपुट मिले हैं। उसे किसी भी समय हिरासत में लिया जा सकता है। उसके साथ बाकी 4 लोगों के भी होने की संभावना है। हनीप्रीत की तलाश के लिए हरियाणा पुलिस लुकआउट नोटिस पहले ही जारी कर चुकी थी। इसके बाद इंटरनेशनल अलर्ट भी जारी कर दिया गया था। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू के अनुसार हनीप्रीत राम रहीम के बारे में सबकुछ जानती है। उसकी तलाश बेहद जरूरी है।