Sunday, September 3, 2017

पंजाब पुलिस के कमांडो भी रंगे थे गुरमीत के रंग में

साभार: जागरण समाचार 
हरियाणा ही नहीं, पंजाब पुलिस के कमांडो भी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के रंग में रंग चुके थे। पंजाब पुलिस के कमांडो सतबीर और रोहित जो गुरमीत की जेड प्लस सिक्योरिटी में तैनात थे, दोनों डेरे में होने वाली हर
गतिविधि के बारे में जानते थे। 25 अगस्त को पंचकूला और सिरसा में किस तरह खून की होली खेली जानी थी, इसकी पूरी जानकारी इन दोनों कमांडो को थी, लेकिन इन दोनों ने अपना मुंह नहीं खोला। अब ये दोनों कमांडो पंचकूला पुलिस ने शनिवार को दो दिन के रिमांड पर लिए हैं और दोनों से पूछताछ में खुलासे हो रहे हैं। दोनों आरोपियों से मोबाइल रिकवर किए जाने हैं जिनका प्रयोग साजिश में किया गया है। दोनों ही गुरमीत को दोषी करार दिए जाने के दिन पंचकूला नहीं आए थे, बल्कि इनके कंधों पर सिरसा में हिंसा फैलाने की जिम्मेदारी थी।