सुधीर कुमार, 22 (काशी हिंदू विश्वविद्यालय)
सीबीएसई समेत प्रायः सभी राज्यों के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। जहां अच्छे अंक लाने वाले छात्र विभिन्न काॅलेजों विश्वविद्यालयों का रुख कर रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ अच्छा प्रदर्शन नहीं करने
वाले छात्र अवसादग्रस्त हो रहे हैं। पारिवारिक सहयोग मिलने तथा हीनता की भावना के कारण कुछ छात्रों द्वारा खुदकुशी की खबरें भी आई हैं। लिहाजा, ऐसे मुश्किल वक्त में अभिभावक इन बच्चों को समझाएं कि परीक्षा में सफल या असफल होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। रिज़ल्ट खराब होने का मतलब जिंदगी बर्बाद होना नहीं होता। जिंदगीभर हमें नए मौके मिलते रहते हैं। थाॅमस अल्वा एडिसन बल्ब बनाने के क्रम में कम से कम हजार बार विफल रहे, पर उन्होंने हार नहीं मानी और अपना प्रयास जारी रखा। अंततः उनकी जीत हुई। उन्होंने 'बल्ब' का आविष्कार कर दुनिया को चौंका दिया। महज 35 वर्ष की आयु में फ्रांस की गद्दी पर बैठने वाले नेपोलियन बोनापार्ट ने कहा था,'मेरे लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है, ये और बात है कि मैंने उस कार्य को करने का प्रयास ही नहीं किया।'दरअसल, किसी काम के प्रति हमारा प्रयास ही सफलता की आधारशिला रखता है। प्रयास अगर सही दिशा में हों, तो परिणाम सकारात्मक आते हैं, अन्यथा हमें निराश होना पड़ता है। परीक्षा में सफलता या असफलता भी इसी प्राकृतिक सूत्र के इर्द-गिर्द घूमती है।
परीक्षा एक माध्यम होता है, जिससे हम सालभर की अपनी पढ़ाई, ज्ञान और याददाश्त को परखते हैं। सालभर हमने कितनी ईमानदारी मेहनत से पढ़ाई की है, वह एक दर्पण की भांति परीक्षा-परिणामों में नज़र आता है। हालांकि, किसी एक वर्ष के इम्तिहान में कम अंक आना या फेल हो जाना; यह कतई नहीं बतलाता है कि भविष्य में आपका प्रदर्शन इसी तरह का रहेगा। कम अंक लाने का अर्थ यह भी नहीं है कि आपके भीतर टैलेंट की कमी है। यह संभलने का एक सुअवसर है, जहां से अधिक मेहनत कर अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है। निराशा में फंसने की बजाय, दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना ही श्रेयस्कर है।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.