क्या कोई सोच सकता है कि किसी पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को एलबीडब्ल्यू का मतलब पता हो? लेकिन ऐसा हुआ है और वो भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के साथ। 540
विकेट ले चुके आफरीदी एक टीवी शो में एलबीडब्ल्यू यानी पगबाधा का मतलब नहीं बना सके। इसका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया गया। फैंस बोले- आफरीदी ने 20 साल क्रिकेट खेल कैसे लिया? दरअसल, 533 अंंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके आफरीदी को पाकिस्तान के एआरवाई चैनल ने एक शो के लिए बुलाया। इस शो के दौरान एंकर ने उन्हें टास्क दिया। इसमें उन्हें हेडफोन लगाना था और पहचानना था कि एंकर क्या बोल रहा है? उन्हें लिप्सिंग करनी थी। दोनों के बीच बातचीत- एंकर: लेगबिफोर विकेट (एलबीडब्ल्यू)।
आफरीदी: हेडफोन का म्यूजिक बंद कराओ।
एंकर: यही तो गेम है। म्यूजिक बंद नहीं होगा। आपको लिप्सिंग करनी है। लेग बिफोर विकेट।
आफरीदी हेडफोन लगाकर लिप्स रीडिंग करने लगते हैं।
आफरीदी हेडफोन लगाकर लिप्स रीडिंग करने लगते हैं।
एंकर: लेगबिफोर विकेट
आफरीदी: लाइफ
एंकर: लेग बिफोर विकेट
आफरीदी: लेगबिफोर...फ्री, लेग बिफोर...थ्री।
एंकर: लेग बिफोर विकेट...विकेट...विकेट...
इसके बाद एंकर आैर उसके साथी इशारे से भी आफरीदी को समझाते रहे। लेकिन आफरीदी समझ नहीं सके। इसके बाद आफरीदी ने हेडफोन निकाल दिया। एंकर ने फिर कहा कि लेग बिफोर विकेट। फिर आफरीदी एंकर से कहते हैं- कह ही गलत रहे हो, लेग बिफोर विकेट क्या होती है? ये कौन सी क्रिकेट की जुबान बोल रहे हो? पहली दफा सुन रहा हूं। हिट विकेट होती है।
आफरीदी का यह वीडियो वायरल होने के बाद तो सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हुई। एक फैंस ने ट्वीट किया- आफरीदी लेग बिफोर विकेट का मतलब नहीं समझते...आैर ये 20 साल पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल गया। एक फैंस ने कहा- दो दशक तक क्रिकेट खेलने के बावजूद आफरीदी एलबीडब्ल्यू नहीं जानते। शायद वे रिटायरमेंट का मतलब भी नहीं जानते, तभी तो बार-बार रिटायरमेंट से वापसी कर लेते थे। एक फैंस का ट्वीट- पक्का इसको नहीं पता होगा...जब अपील करता था तब भी हाउ्स दैट नहीं सिर्फ आहहहह...चिल्लाता था। मुझे आश्चर्य नहीं हुआ।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.
यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं।