Saturday, June 3, 2017

पशुओं की खरीद-बिक्री रोक से जुड़े नियम पर केरल में होगा विशेष सत्र

केंद्र सरकार की ओर से वध के लिए पशुओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाए जाने की अधिसूचना के खिलाफ चर्चा के लिए 8 जून को केरल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। सत्र में इस मुद्दे पर अन्य राजनीतिक दलों
से भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए कानूनी सलाह भी ली जाएगी। कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री पी विजयन ने आरोप लगाया था कि इस नियम की आड़ में केंद्र राज्य विधानमंडल की शक्तियों को कम करना चाहता है। उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर सरकार के इस फैसले के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का आह्वान किया था। 
दिल्ली केरल हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी, गाय का दूध बांटा: दिल्ली स्थित केरल हाउस के कमिश्नर विश्वास मेहता ने स्टेट गेस्ट हाउस के लिए सुरक्षा की मांग की है। गौरतलब है कि कुछ प्रदर्शनकारी गोरक्षक एक दिन पहले केरल हाउस में घुस आए थे। ये लोग केरल में हुए बीफ फेस्टिवल का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने केरल हाउस में घुसकर प्रतीकात्मक रूप से गाय का दूध बांटा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.