Saturday, June 3, 2017

शिर्डी साईं मंदिर में भक्तों के चलने से बनेगी बिजली: पहली बार हो रहा प्रयोग, रोजाना जलेंगे 200 बल्ब

शिर्डी स्थित साईं बाबा का मंदिर जल्द ही भक्तों के कदमताल से रोशन होगा। दरअसल, श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने एक निजी कंपनी के साथ मिलकर फुट एनर्जी तैयार करने का फैसला लिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत
भक्तों के आने-जाने वाले मार्ग पर ऐसे उपकरण लगाए जाएंगे, जिन पर भक्तों के पैर पड़ने से बिजली बनेगी। देश में पहली बार इस तरह बिजली बनाने का कोई प्रयोग किया जा रहा है। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। शिर्डी ट्रस्ट के मुताबिक इस प्रयोग से मंदिर परिसर में करीब 200 बल्ब और 50 पंखे चलाने लायक बिजली बनाई जाएगी। रास्ते पर लगाई जाने वाली एक पैडल की कीमत एक लाख रुपए है, पर इसका पूरा खर्च इसे लगाने वाली कंपनी वहन करेगी। कंपनी बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) के आधार पर काम करेगी। इसके अलावा परिसर में एकत्र होने वाले कचरे से भी गैस और बिजली बनाई जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे ने बताया 'भक्तों के जरिए बिजली बनाने की यह अनोखी प्रक्रिया है। भक्तों के रास्ते में 200 पैडल लगाए जाएंगे। लोग जैसे-जैसे कदम आगे बढ़ाएंगे, ये पेडल दबेंगे और इससे बिजली बनेगी। साईं के दर्शन के लिए रोजाना 50 हजार से ज्यादा लोग शिर्डी आते हैं।' 
दो महीने में शुरू होगा ट्रायल: ट्रस्ट के मुताबिक इसे लगाने काम शुरू हो गया है। अगले दो महीनों में इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए तैयार होने वाली बिजली का इस्तेमाल कतार में खड़े भक्तों के लिए रोशनी और पंखे की व्यवस्था करने में होगा। वहीं, शिर्डी में रोजाना पैदा होने वाले 20 टन कचरे का भी इस्तेमाल गैस और बिजली बनाने के लिए किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को राज्य के सभी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस भी अपने कचरे के निपटारे के लिए लागू करेंगे। 
गुलाब के फूलों से बनेगी अगरबत्ती: शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन के लिए आने वाले भक्त रोजाना बड़े पैमाने पर गुलाब के फूल और हार चढ़ाते हैं। मंदिर में रोजाना करीब एक टन गुलाब और हार जमा होता है। ट्रस्ट इन गुलाब के फूलों और हारों का इस्तेमाल अब अगरबत्ती बनाने में करेगा। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय महिला बचत समूहों को दी जाएगी। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.