Thursday, April 11, 2019

BJP को किसी से नहीं परहेज, डेरा प्रेमियों से आस बरकरार

साभार: जागरण समाचार 
हरियाणा में हुए जाट आरक्षण आंदोलन और डेरा हिंसा के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा की आस नहीं टूटी है। उसे उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में न केवल जाट बल्कि डेरा प्रेमी भी भाजपा को वोट देंगे। इसकी बड़ी वजह
भाजपा सरकार का एक समान विकास और नौकरियों में पारदर्शिता के साथ ही बदले की भावना से काम नहीं करने की नीति को माना जा रहा है। डेरा प्रेमियों का वोट हासिल करने के लिए भाजपा एक रणनीति के तहत डेरे की राजनीतिक विंग से भी संपर्क साधने में परहेज नहीं करेगी।
खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल जाट समुदाय और डेरा प्रेमियों के वोट मिलने के प्रति आशान्वित हैं। चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर चुनींदा पत्रकारों से गुफ्तगू में मुख्यमंत्री ने माना कि इस बार के चुनाव में जाट और गैर जाट का मुद्दा नहीं चलेगा। पांच नगर निगम और जींद उपचुनाव में भाजपा को गैर जाटों के साथ जाटों ने भी मत दिए हैं। सरकार ने ¨हसा के बाद जाट व गैर जाट दोनों का भरोसा जीतने के लिए काम किए हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार लोगों की सोच का दायरा बढ़ा है। वे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। भाजपा ने कभी हथकंडों की राजनीति नहीं की। दूसरे दलों के मुखिया घबराए हुए हैं। भाजपा में यह घबराहट नहीं है। जाट समुदाय को आरक्षण देने का समर्थन करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हमारे कानून बनाने के बावजूद कुछ लोग आंदोलन पर अड़े रहे। ऐसे लोगों का मकसद आरक्षण नहीं बल्कि प्रदेश व सरकार दोनों को अस्थिर करना था। मुख्यमंत्री के अनुसार हमने जाटों समेत छह जातियों को आरक्षण दिया, लेकिन हाईकोर्ट ने उस पर स्टे लगा दिया। केंद्र सरकार ने अनारक्षित जातियों को 10 फीसद आरक्षण दिया है, जिसमें जाटों समेत बाकी छह जातियां भी कवर हो रही हैं। उन्होंने खुला आरोप लगाया कि हरियाणा को जलवाने में कांग्रेस नेताओं का रोल था। कांग्रेस के लोग प्रदेश व सरकार को गिराना चाहते थे। हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया था।
मनोहर लाल का कहना है कि राज्य में कभी-कभी दुर्घटनाएं हो जाती हैं मगर हर दुर्घटना का राजनीतिक लाभ लेने की सोच नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पंचकूला में हुई ¨हसा पर अफसोस जताते हुए कहा कि यदि डेरा प्रमुख सिरसा में होते और कोर्ट उन्हें किसी भी सूरत में अदालत में पेश करने का आदेश देती तो ज्यादा ¨हसा होती।
सरकार ने सूझबूझ से काम लेते हुए डेरा प्रमुख को अदालत में पेश करने की नीति पर काम किया। पहले भी डेरा प्रेमियों ने भाजपा को वोट दिए हैं और अब भी डेरे की राजनीतिक विंग से संपर्क साधा जाएगा। जिस तरह से बाकी जगह पर भाजपा वोट मांगेगी, उसी तरह हम डेरा प्रेमियों से भी वोट का आग्रह करेंगे।